लोहरदगा, फरवरी 14 -- भंडरा, प्रतिनिधि। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने बुधवार को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक केंद्र के ओपीडी, जांच घर, एमटीसी सहित पूरे स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। मंत्री सहित उनकी पूरी टीम ने फाइलेरिया की दवा भी खाई। स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र के स्वास्थ्य व्यवस्था व सफाई देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि भंडरा सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी हैं और यहां के स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। मंत्री ने कई मरीजों से स्वास्थ्य केंद्र मे मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही एक नवजात बच्ची को मंत्री ने गोद मे ले कर मुंह दिखाई नगद राशि भी दी। मंत्री ने प्रभारी चिकित्सक डॉ संजय कुमार और सभी स्वास्थ्य कर्मियों की तारीफ की। उन्हो...