आरा, अप्रैल 8 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के सर्जरी विभाग में बेहतर कार्य करने के लिए सर्जन डॉ विकास सिंह को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रशस्ति पत्र दिया है। डॉ विकास को प्रशस्ति पत्र मिलने पर सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने खुशी जतायी है। साथ ही कहा है कि जल्द ही प्रशस्ति पत्र को डीएम के हाथों सौंपा जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रशस्ति पत्र में लिखा है कि कि जिस समर्पण, सेवा भावना और निष्ठा के साथ आप (डॉ विकास) शल्य चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहे हैं, यह वास्तव में सराहनीय है। मालूम हो कि इसके पूर्व भी लोकसभा अध्यक्ष से डॉ विकास को सर्जरी के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए अवार्ड मिल चुका है। साथ ही विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों की ओर से सम्मानित हो चुके हैं। फोरलेन भूमि अधिग्रहण को लेकर शिविर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.