बहराइच, अप्रैल 15 -- चरदा। गोंडा से आए स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र यादव ने मंगलवार को सीएचसी चरदा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दवा स्टोर,डिलीवरी प्वाइंट की गहन जांच की।एक्स रे रूम,चाइल्ड वार्ड व सभी अभिलेखों का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए। कहा कि सभी वार्ड में नियमित सफाई होनी चाहिए। मरीजों को सभी तरह की दवाएं मिलें। जांच के लिए बाहर पर्चा न लिखें। अधीक्षक डॉ आरएन वर्मा, फार्मासिस्ट सऊद अहमद खान, हरिराम आर्य,विनोद तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.