नैनीताल, दिसम्बर 1 -- नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में सोमवार को डीजी कार्यालय के निदेशक डॉ. आरसी पंत ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से हालचाल जानने के साथ अस्पताल स्टाफ को ईसीजी और वेंटिलेटर से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में अपडेट दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना की। यहां डॉ. वीके मिश्रा, डॉ. प्रेमा, शारदा गिनवाल, सुषमा बेलवाल, जानकी कनवाल, मीनाक्षी शर्मा, हेमा रौतेला, विमला रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...