कुशीनगर, जनवरी 17 -- हाटा/ढाढ़ा/मथौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में अभी भी बहुत से निजी अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम इन अस्पतालों पर पहुंची तो इससे पहले भी संचालकों को भनक लग चुकी थी। अस्पताल बंद कर सभी चलते बने। बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे अस्पतालों के संचालकों को स्वास्थ्य टीम चेतावनी देकर लौट गई। बिना पंजीकरण संचालित हो रहे निजी अस्पतालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य के लिए प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को हाटा पहुंची। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव के नेतृत्व में नगर व आस पास के क्षेत्रों में संचालित निजी अस्पतालों की जांच करने पहुंची और बिना पंजीकरण अस्पताल संचालित करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी। हाटा नगर के देवरिया रोड के किनारे संचालित सिय...