मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य देखभाल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य विधिक प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में सदर अस्पताल प्रशासन का सहयोग मिला। कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता आशा सिन्हा, पारा लीगल वालेंटियर वंदना कुमारी, अवधेश कुमार व संजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। मौके पर 44 लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...