देवघर, सितम्बर 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा के निर्देशानुसार मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत देवघर नगर निगम के सफाई मित्रों एवं उनके परिजनों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित करना और उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना था। मिली जानकारी के अनुसार आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में नगर निगम क्षेत्र के कुल 332 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया और चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य जांच कराने आए सफाई मित्रों व उनके परिजनों का ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, सामान्य जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.