सोनभद्र, मई 26 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय मजदूर संघ के 70वां वर्ष पूर्ण होने पर जनपद चंदौली के एक निजी हास्पिटल की ओर से रविवार को ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक स्थित क्रेशर यूनियन कार्यालय पर छह सदस्यीय डाक्टरों की टीम की तरफ से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तीन सौ से अधिक मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। शिविर का शुभांरभ क्रशर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व वरिष्ठ समाजसेवी आलोक सिंह ने फीता काटकर किया गया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों ने शुगर, बीपी, नाक, कान गला, दांत, हड्डी, शिशु एवं बाल रोग से संबंधित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच कर उनमें नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। जिसमें हड्डी जोड़ों में दर्द व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.