अररिया, फरवरी 4 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। कोशी क्षेत्र में पत्रकारिता जगत में भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्व.भागवत राम अग्रवाल की पुण्यस्मृति पर उनके छुआपट्टी स्थित आवासीय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उनके परिवार के ही एक दर्जन के करीब चिकित्सकों के द्वारा लगभग पांच सौ से ज्यादा स्कूली बच्चों और लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त चिकित्सीय परामर्श के साथ उपचार किया गया,साथ ही जरूरतमंदों के बीच मुफ्त दवाइयां का वितरण किया गया। गया। जांच शिविर में कोलकाता के वेल व्यू अस्पताल के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष अग्रवाल, गैस्ट्रो इंट्रोलॉजिस्ट डॉ. मनोज अग्रवाल,देश के जाने-माने सर्जन एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गोयल,मुंबई के डॉ. नूपुर झुनझुनवाला,भोपाल के डॉ. अंशु अग्रवाल,दंत चिकित्सक ए...