गढ़वा, सितम्बर 20 -- धुरकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकार के कार्यक्रम के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव और डॉ रत्नेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वकार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रत्नेश कुमार ने बताया कि यह अभियान मुख्य रूप से 15 दिन का है। प्रखंड के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से महिलाओं का टीकाकरण, प्रसवपूर्व जांच, मासिक जांच, एनीमिया जांच, प्रसव पूर्व देखभाल, सिकल सेल, उच्च रक्तचाप, ब्लड शुगर, टीबी जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव, बीपीएम जागेश्वर शर्मा...