पटना, दिसम्बर 15 -- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद स्वास्थ्य जांच के लिए सोमवार को पटना से सोमवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती उनके साथ थीं। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने लालू प्रसाद से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी प्रश्न का जवाब नहीं दिया। गाड़ी से उतरते ही वे व्हील चेयर पर बैठकर विमान में सवार होने के लिए एयरपोर्ट के अंदर चले गए। दिल्ली में वे अपने स्वास्थ्य की जांच कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...