बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- फोटो: नीतीश: स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. नीतीश कुमार। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। शहर के पक्की तालाब स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में रविवार की सुबह निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में आंख, दांत व स्त्री रोग विशेषज्ञों ने सेवा दी। डॉ. आरएन प्रसाद द्वारा आंतरिक रोगों की जांच एवं परामर्श दिया गया। प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नूतन सिन्हा ने महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश कुमार ने आंखों से संबंधित रोगों की जांच की। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित प्रभाकर ने दांत एवं मुख रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में 128 मरीजों की जांच कर दवा भी दी गयी। डॉ. नीतीश ने कहा कि स्वास्थ्य जांच समय-समय पर होना चाहिए। यह जरूरी प्रक्रिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...