बुलंदशहर, फरवरी 22 -- एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के विशेष शिविर का पंचम दिवस महिला स्वास्थ्य और खेलकूद की भूमिका पर आधारित रहा। लक्ष्य गीत ,आवाहन गीत और श्रमदान के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम स्वयं सेविकाओं ने योगाभ्यास किया। तत्पश्चात गांव के बालक, बालिकाओं एवं स्वयंसेविकाओं के लिए कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता सिंह के निर्देशन में आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता, योग, शिक्षा, महान पुरुषों, देशभक्ति आदि मुद्दों पर सभी ने अपने विचार रखें। तृतीय सत्र में ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं जैसे म्यूजिकल चेयर, बैलून फोडो प्रतियोगिता, तथा 100 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। जिसमें सभी ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बैलून फोडो प्रतियोगिता में चंचल प्रथम तथा ममता द्वितीय स...