फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 18 -- शमसाबाद, संवाददाता। एक संस्था की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी के प्रभारी डॉ.सरवर इकबाल ने किया। एडीओ पंचायत आफाक हुसैन भी मौजूद रहे। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को जागरूक किया गया। संस्था की ओर से 60 महिलाओं का परीक्षण किया गया। इस दौरान अमिता पांडेय, अनुराग मिश्रा, आजम अली, शैलेंद्र, राजेश्वरी, ममता, सरताज, प्रवीण, सुमन, कंचन, रेहान, निहाल आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...