खगडि़या, फरवरी 2 -- खगड़िया, नगर संवादददाता केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को चिकित्सकों ने काफी बेहतर बताया है।आईएमए के अध्यक्ष सह सर्जन डॉ प्रेम शंकर ने कहा कि इस बार का बजट दूरदर्शी विकास एवं औद्योगिकीकरण क ो ध्यान में रखते हुए बनाया गया।स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बजट बढाया गया है। इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार के आसार हैं। वहीं सर्जन डॉ पवन कुमार ने बताया कि कैंसर के इलाज में प्रयुक्त 17 दवाओं पर पहले लगने वाली पांच प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी को समाप कर दिया गया है।जिससे मरीजों क ो इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा। इसके अलावा हीमोफीलिया, सिकल सेल एवं मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी सात दुर्लभ बीमारी के दवाओं को भी ड्यूटी फ्री किया जाना सराहनीय है। वहीं जनरल फिजिशियन डॉ रितुराज ने कहा कि केन्द्रीय बजट काफी ...