मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बीते दिनों हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जमीनडिग्री में दवाओं की बर्बादी और उसके रखरखाव में बरती गयी अनियमितता की शिकायत को लेकर सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र भेजा है। जिसमें किसी भी प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को लेकर अब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। सिविल सर्जन ने बताया कि जिला मुख्यालय स्तर से जिले के सभी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिये सिविल सर्जन जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था के लिये पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर यदि दवा की बर्बादी, उसके रखरखाव, मरीजों को मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.