बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्र खोले गए थे, लेकिन हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। शिकारपुर रोड क्षेत्र में अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर अक्सर ताले लटके रहते हैं। जिससे ग्रामीणों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) सहित आवश्यक स्टाफ की तैनाती की गई है। जिससे ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, जांच और दवाइयों की सुविधा मिल सके। इसके बावजूद कई केंद्रों पर न तो सीएचओ मौजूद रहते हैं और न ही अन्य स्वास्थ्य कर्मी, जिससे सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल रही है। धतूरी स्वास्थ्य केन्द्र पर मिलीं महिलाओं ने बताया कि दीपावली से ही ताला लट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.