चतरा, फरवरी 3 -- गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एएनएम, सहिया दीदी, सहिया साथी एवं बीटीटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने की। इस अवसर पर अंचलाधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार जायसवाल तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) मारूफ खान विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से नियमित एवं विशेष टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया। *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...