दरभंगा, फरवरी 19 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र एवं एनएसएस कोषांग के संयुक्त तत्त्वावधान में एकदिवसीय निःशुल्क रक्त ग्रुप जांच शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह केन्द्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों तथा कर्मचारियों के लिए भी काफी उपयोगी है। इस केन्द्र के तहत शीघ्र ही स्वास्थ्य संबंधी सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने की योजना बनाएं, ताकि छात्र स्वास्थ्य संबंधी व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर विशेष लाभ उठा सकें। शिविर में कुलपति ने स्वयं अपने रक्त ग्रुप की जांच के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी अन्य जांच कराया। कुलपति ने स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पौधारोपण भी किया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गीतेन्द्र ठाकुर ने कहा कि स्वयंसेवकों के रक...