चतरा, जनवरी 31 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी में परिवार नियोजन के तहत 11 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया । बंध्याकरण ऑपरेशन के पूर्व महिलाओं का बीपी, शुगर, हेमोग्लोबिन समेत अन्य आवश्यक जांच किया गया । इसके पश्चात महिलाओं का रजिस्ट्रेशन के बाद उनका बंध्याकरण किया गया । इस मौके पर सहयोगी के रुप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी सुमित कुमार जयसवाल, बीपीएम मारूफ, सीमांत बाउरी, एएनएम सुनैना, शुशीला, समीना, निता, शिला, मनीला, बीटीटी सरिता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का अहम योगदान रहा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.