गंगापार, फरवरी 5 -- मई जगतपुर स्थित सैनिक फार्मेसी कॉलेज के डी फार्मेसी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को सामुदायिक फार्मेसी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था। स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों एवं फार्मेसी स्टाफ ने छात्रों को विभिन्न विभागों की जानकारी दी तथा मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत लाभकारी बताया। कॉलेज प्रशासन द्वारा बताया गया कि प्रत्येक छात्र द्वारा भ्रमण से संबंधित सीखने के परिणामों पर आधारित एक व्यक्तिगत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...