सोनभद्र, फरवरी 13 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत रणहोर के मिर्चाधुरी और धुर्वाह के ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गांव में दस किमी परिक्षेत्र में कोई स्वास्थ्य सुविधा ना होने से हम लोगों को अनपरा और डिबुलगंज जाना पड़ता है। इसी तरह धुर्वाह से अनपरा की दूरी 20 किमी है और यातायात की सुविधा नदारत है। ऐसे में इलाज के लिए झोलाछाप की शरण में जाकर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। स्थिति यह है कि धुर्वाह दक्षिण टोले में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाता है। ग्रामीण चंदा, लक्षण, सुनीता, मोहन, सुरेश, बाबूराम, बुधई आदि ने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी हम लोगों ज्यादा दूरी के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.