बिहारशरीफ, मई 24 -- स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कर्मी पर अभद्रता का आरोप प्रखंड बीस सूत्री के उपाध्यक्ष अभय नंदन पांडेय ने पीएचसी का किया निरीक्षण नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष अभय नंदन पांडेय शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा का निरीक्षण किया। उन्होंने एक कर्मी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मरीजों को दवाइयां न मिलने, प्रसूताओं से अवैध वसूली और आपातकाल में डॉक्टर की अनुपस्थिति की शिकायतों के बाद यह निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति खराब पाई गई। सुबह 11:30 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौके पर नहीं मिले। उनके सरकारी नंबर पर कॉल का जवाब नहीं मिला। कर्मियों का मरीजों के साथ व्यवहार भी खराब था। वहां की व्यवस्थाओं का फोटो खींचने पर एक कर्मी ने अभद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.