बोकारो, फरवरी 17 -- तेनुघाट। तेनुघाट में बोकारो जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बैठक कर अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि पिछले 8-10 महीने से वेतन नहीं मिला, जिससे उनके समक्ष परेशानी पैदा हो गई है। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद नायक ने कहा कि वेतन न मिलने से कर्मचारी अपने बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं भर पा रहे हैं और राशन की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। बताया कि इस संबंध में सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान के अलावा ईपीएफओ और ईएसआई कटौती की पारदर्शिता, स्वास्थ्य बीमा, आवासीय सुविधा, सीएल व ईएल की व्यवस्था, टीए-डीए, ड्रेस कोड भुगतान जैसी कई मांग उठाई। कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.