देवरिया, मई 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मंगलवार को सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में हुई। इसमें सीएचसी, पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों व अन्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। सीएमओ ने संस्थागत प्रसव बढ़ाने एवं सभी स्वास्थ्य इकाईओं पर लैब टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य नहीं करने वाली आशाओं को नोटिस देने को कहा। सीएमओ ने कहा कि ई-कवच पर शत-प्रतिशत आभा आईडी फीड कराई जाए। गर्भवती महिलाओं, बच्चों की सभी अनुमन्य जांचे, टीकाकरण समय से, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड अवश्य कराएं। उन्होंने कहा जिन आशाओं का कार्य सही नहीं है, उन्हें नोटिस जारी किया जाय। गर्भवती महिलाओं, बच्चों की सभी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.