मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- औराई, एसं। पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। वे बुधवार को औराई सीएचसी में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन के उद्घाटन के मौके पर बोल रही थीं। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ दिव्या कुमारी व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा कि इमरजेंसी रूम काफी छोटा है। उन्होंने प्रभारी को बड़ा रूम बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही बड़ा सुपर स्पेशलिटी सेंटर औराई में डेवलप किया जाएगा, जिसमें सभी तरह के चिकित्सक रहेंगे। कई लोगों ने बच्चों के डॉक्टर नहीं होने की बात कही। वहीं, अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति समेत कई मांगें रखीं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही...