बांदा, दिसम्बर 3 -- बांदा। जिले के प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को नाश्ता और भोजन नहीं दिया जा रहा है। सफाई का भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस तरह के आरोपों को लेकर हमीरपुर महोबा तिंदवारी सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से पत्राचार किया है। भेजे गए पत्र में बताया कि लोकसभा क्षेत्र 47 के अन्तगर्त बांदा के प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिन्दवारी में मरीजों को शासन द्वारा जो नाश्ता, खाना दिया जाता है वो मरीजों को नहीं दिया जाता है। प्रसव कक्ष में सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। आरोप लगाया कि एनएचएम वरिष्ठ सहायक द्वारा फर्जी बिल बाउचर बना कर भुगतान कर लिया जाता है। मेरे संसदीय क्षेत्र में प्राइवेट अस्पतालों की भरमार है जो मानक विहीन हैं। ऐसे में अस्पतालों पर तत्काल प्रभाव से का...