बलरामपुर, जनवरी 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच को लेकर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत जिले के दो जिला चिकित्सालय, 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 20 पीएचसी सहित कुल 32 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान जिले में कुल 1107 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। जांच के उपरांत 118 गर्भवती महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था श्रेणी में चिन्हित किया गया। इन महिलाओं को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, उपचार एवं विशेष निगरानी में रखने के निर्देश संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को दिए गए, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके। अभियान के तहत सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगं...