मऊ, अगस्त 6 -- मधुबन। तहसील क्षेत्र के जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों की कायाकल्प योजना को मंजूरी मिल गई है। सीएमओ ने अवर अभियंता कार्यालय को पत्र लिखकर तीन दिन के अंदर कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, ताकि इसे उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। ज्ञात हो कि यह पूरी प्रक्रिया विधान परिषद सदस्य गोरखपुर-फैज़ाबाद निर्वाचन क्षेत्र देवेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर शुरू हुई है। बीते दिनों उनके क्षेत्र भ्रमण के दौरान पीएचसी मधुबन के प्रभारी डा.हरजोत पाण्डेय की अगुवाई में सीएचसी फतहपुर मंडाव अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने इन स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत, सुधार-विस्तार एवं नवीनीकरण की मांग की थी। जिसके बाद देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग कर इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.