शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जांचने लखनऊ से आई राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की टीम ने गुरुवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व में चिन्हित की गईं कई कमियां अब भी बरकरार मिलीं, जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेहरामऊ दक्षिणी का निरीक्षण किया, जहां शिकायत पेटिका, रजिस्टर समेत अन्य व्यवस्थाएं अधूरी पाई गईं। इसके बाद तिलहर क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिलहरी और पिथरापुर का निरीक्षण हुआ, यहां भी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कमियां सामने आईं। टीम ने कटरा खुदागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसीपीएम सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। महाप्रबंधक डॉ. एमएस अहमद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.