सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों-तीमारदारों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत देखने के लिए शनिवार से टीम फिल्ड में उतर गई है। सभी ब्लॉकों में 14 टीम ग्रामीण अंचल में बने स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर बिंदुवार व्यवस्थाएं देख रही है। इस दौरान ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर व्यवस्था से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में श्रावस्ती जनपद के स्वास्थ्य विभाग में सेवारत क्वालिटी एश्योरेंश अधिकारी डॉ. रामसमुझ चौधरी व जिला समन्वयक रवि कुमार मिश्र की संयुक्त टीम गांव की खाक छान रही है। तीन दिवसीय भ्रमण पर पहुंची टीम प्रथम दिन आयुष्मान आरोग्य मंदिर गौरा बाजार पहुंची। यहां तैनात सीएचओ खुशबू से कई बिंदुवार जानकारी ली। कुछ कमियां मिलने पर सुझाव देते हुए रिपोर्ट को समिट किया गया। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.