आजमगढ़, फरवरी 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने टीम गठित कर जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों का चार दिन तक निरीक्षण कराया। खमियां मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा है और उक्त खामियों को दूर करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएमओ ने कहा कि अस्पतालों का निरीक्षण जारी रहेगा। सीएमओ ने जनपद के अस्पतालों के निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए निरीक्षण दल तैयार किए थे। चार दिवसीय निरीक्षण दल में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय, डॉ. अब्दुल अजीज, डिप्टी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद चौधरी, डॉ. आलेंद कुमार, डॉ. अविनाश झा, डीपीएमयू से जिला कार्यक्रम प्रबंधक अशरद अंसारी, डीसीपीएम विपिन बिहारी पाठक, डैम अमरनाथ, परिवार कल्याण विभाग से बबलू यादव ने जनपद के अस्पतालों का निरीक्षण किए। चार दिन के दौरान गठित दल ने जनपद के 419 स्वास्थ्य उपकें...