गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर। नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) की ओर से गोरक्ष प्रांत में 21 व 22 फरवरी को भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में श्री गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन 20 फरवरी को होगा। यह जानकारी एनएमओ से जुड़े बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन सिंह एवं डॉ. विभा सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा सीमांत ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएगी। इस महाअभियान में 200 चिकित्सक, मेडिकल छात्र एवं स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभाएंगे। करीब 110 किलोमीटर लंबी इस सेवा यात्रा के दौरान लगभग प्रत्येक दो किलोमीटर पर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर स्थापित किया जाएगा। निचलौल में 16, नौतनवां में 14 तथा सिद्धार्थनगर में 28 शिविर लगाए जाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.