रांची, फरवरी 8 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने मिशन के कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड में पदस्थापित पदाधिकारियों की जिम्मेवारी तय कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के अनुमोदन के उपरांत सभी 18 पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों व कोषांगों का संपूर्ण प्रभार दिया गया है। ताकि, किसी भी कार्यक्रम के संचालन में आनवश्यक विलंब से बचा जा सके और कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा सके। अब ये पदाधिकारी आवंटित विभिन्न कार्यक्रमों के कार्यान्वयन को लेकर पूरी तरह उत्तरदायी होंगे। चूंकि ये सभी पदाधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में पदस्थापित हैं, इसलिए इनके अवकाश आदि की स्वीकृति एनएचएम के अभियान निदेशक के स्तर से दी जाएगी। बता दें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.