जौनपुर, दिसम्बर 5 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लाईन बाजार क्षेत्र के चौरा माता मंदिर के पास कलेक्ट्री कचहरी रोड के सामने बुधवार की रात में जिला चिकित्सालय से ड्यूटी कर घर लौट रहे कर्मचारी को कार सवारों ने तमंचे के बट से मारकर घायल कर दिया। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी प्रहलाद राय जौनपुर में जिला अस्पताल में कर्मचारी हैं। वह लाईन बाजार के बीएसएलएल कालोनी में रहते हैं। बुधवार की रात नौ बजे वह अस्पताल से अपनी ड्यूटी कर वापस अपने घर लौट रहे थे। कलेक्ट्री कचहरी के पास एक कार ने उन्हे पीछे से धक्का मार दिया। जब उनके द्वारा इसका विरोध किया गया तो कार सवार युवकों में एक ने रिवाल्वर निकालकर उसके बट से प्रहलाद के सिर पर वार कर दिया। इस दौरान वहां भीड़ जमा होने लगी। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि प्रहलाद राय की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.