साहिबगंज, दिसम्बर 26 -- साहिबगंज । सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने सदर अस्पताल में शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया । उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी वार्ड, महिला प्रस्तुति वार्ड, सेंट्रल लैब, अटेंडेंस रजिस्टर व भर्ती मरीजों के बारी-बारी से अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया । सिविल सर्जन ने अस्पताल में निर्माण कार्य का भी जायजा लिया । सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने डॉक्टर व स्वास्थ कर्मियों से भी बातचीत कर ससमय ड्यूटी आने और निष्ठापूर्वक कार्य करने की बात कही। निरीक्षण में प्रधान सहायक मुकेश सिन्हा, क्लर्क प्रवीण सक्सेना समेत अन्य स्वास्थ कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.