मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ तथा इससे संबद्ध आशा,आशा फैसिलिटेटर, ममता और कूरियर संघ की ओर से गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसी दौरान सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष किया जाएगा। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के आलोक में आयोजित किया जा रहा है। राज्य स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मी अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। संघ का कहना है कि आशा कार्यकर्ता,आशा फैसिलिटेटर, ममता एवं कुरियर कर्मी लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.