सासाराम, फरवरी 6 -- सासाराम, एक संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिसकी तैयारी की जा रही है। बताया जाता है कि डॉक्टरों और नर्सों की तकनीकी दक्षता को बढ़ाकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने पर काम हो रहा है। प्रशिक्षण के बाद विभागों की ऑनसाइट मेंटरिंग की जाएगी। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में व्यवहारिक ज्ञान, कौशल समेत सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज में मजबूती मिल सके। सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिले और उसका बेहतर इलाज हो, यह सरकार की प्राथमिकता में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...