हाथरस, जनवरी 7 -- हाथरस। बागला संयुक्त जिला अस्पताल, जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रही चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर होती नहीं दिख रही। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्ट, एलटी, स्टाफ नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से जूझ रहे हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। जिले में पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। जिसमें शहर के मैंडू रोड स्थित रानी का नगला, सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी, जलेसर रोड स्थित और एक-एक कस्बा सिकंदराराऊ और सादाबाद में हैं। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल जैसी सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज दिया जाता है। साथ ही गर्भवती महिलाओं की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.