आरा, नवम्बर 17 -- आरा, हिप्र.। सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की विशेष शाखा सदर अस्पताल के 13वें शाखा सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता राजीव रंजन ने की। सम्मेलन में सदर अस्पताल आरा से जुड़े कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के तौर पर सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव कुमार मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल चिकित्सा संघ के महामंत्री सुबेश सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी लगातार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करते रहने के कारण कर्मचारी ठगा सा महसूस कर रहे हैं। नई सरकार के गठन के बाद संघ की ओर से सरकार से मांगों पर विचार के लिए वार्ता आयोजित कराई जायेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.