चंदौली, अगस्त 14 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां ब्लाक के सेवढ़ी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को संरक्षण फाउण्डेशन एवं स्पीड संस्था की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और किशोरियों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओ को तिरंगा झंडा और किशोरियों को सेनेटरी पैड बांटा गया। संरक्षण फाउण्डेशन के निदेशक शिप्रा शर्मा ने जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। इस प्राथमिक विद्यालय से निकलकर ही लोग वैज्ञानिक, इंजीनियर, अधिकारी बनते हैं। इसलिए आप सभी लोग मेहनत से पढ़ें और आगे बढ़ें। इसके साथ साथ पढ़ाई के कुछ टिप्स भी दिये। किशोरियों को उम्र बढ़ने के दौरान होने वाले शारीरिक बदलाव के बारे में भी जानकारी दी। स्पीड संस्था के निदेशक अवधेश यादव ने कहा स्वास्थ्य एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.