प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज। केपी उच्च शिक्षा संस्थान में रविवार को सात दिनी विशेष शिविर का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय राजरूपपुर एवं चकदादनपुर में किया गया। पहले दिन 'स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता' विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय ने स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत सामूहिक रूप से गाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि मिश्रा, डॉ. अनिल कुमार, प्रदीप कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...