सोनभद्र, अप्रैल 5 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद । शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया बाजार स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र में इलाज के लिए रखे उपकरण के साथ दवाईयां चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई है। एनम अंशु प्रभा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 4 जनवरी को खड़िया बाजार स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र गई तो सभी दरवाजे बंद मिले। उसके बाद 10 जनवरी को अपने खड़िया बाजार स्वास्थ्य के लिए केंद्र गई तो गेट खुला हुआ था। अंदर प्रवेश किया तो मरीजों के इलाज के लिए रखे उपकरण और दवाइयां आदि सामान चोरी हो गए थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.