बोकारो, जनवरी 15 -- बोकारो,प्रतिनिधि। बोकारो जिले में 15वें वित्त आयोग व एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के तहत स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा को लेकर गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत 45 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 4 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएसयू), चास नगर निगम अंतर्गत स्वीकृत 26 आयुष्मान आरोग्य मंदिर व नगर परिषद फुसरो अंतर्गत स्वीकृत 6 आयुष्मान आरोग्य मंदिर की प्रगति की जानकारी दी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 28 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए चिन्हित भूमि पर भवन निर्माण के लिए जिला परिषद द्वारा यथाशीघ्र निविदा का प्रकाशन सुनिश्चित किया जाए। सेक्टर 8 व 9 में संचालित किए जाने वाले दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.