धनबाद, नवम्बर 27 -- धनबाद। स्वास्थ्य विभाग में कोल्ड चेन हैंडलर के पद पर कार्यरत अविनाश द्विवेदी का निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे। दुर्गापुर के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन पर सिविल सर्जन कार्यालय में बुधवार को शोकसभा हुई। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...