गिरडीह, मार्च 29 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा कुशल कांत के नेतृत्व में सोमवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सहियाओं व एएनएम को फैमिली प्लांनिग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एएफपीएलएमआईएस) की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। उन्होंने उपस्थित कर्मियों को गांवों में जाकर लोगों को इसकी जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किये जाने की बात कही। प्रशिक्षण के दौरान एमआर शुभम कुमार के द्वारा भी उपस्थित कर्मियों को सांस से संबन्धित बीमारियों की जानकारी देकर इन्हेलर का उपयोग करने की विधि बताई गयी। मौके पर बीपीएम आलोक कुमार, एएनएम ममता कुमारी, राखी कुमारी, सहिया साथी किरण देवी आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.