बागपत, मई 8 -- जिला अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक उल्टी-दस्त के मरीजों की भरमार है। काफी संख्या में बच्चों से बड़े तक उल्टी-दस्त से पीड़ित होकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को इमरजेंसी में 14 और ओपीडी में लगभग 150 से अधिक मरीज उल्टी-दस्त से पीड़ित पहुंचे। तापमान में उतार और चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे मौसम में लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। धूप में चलकर घर या कार्यालय पर पहुंचते ही ठंडा पानी पीने की वजह से लोग उल्टी और दस्त का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा बाजार में सड़क किनारे व्यक्ति कटे हुए फल खाने और बर्फ डालकर जूस पीने से भी लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. श्रवण कुमार ने बताया कि गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, जिसकी वजह से रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.