गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम। हर साल की तरह इस वर्ष भी मार्च माह में स्वास्तिक फाउंडेशन की ओर से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को शीतला माता मंदिर परिसर में बैठक स्वास्तिक फाउंडेशन के संरक्षक बनवारी लाल सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सामूहिक विवाह समारोह की तारीख तय की गई। बैठक में पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ चर्चा करने के बाद आगामी 15 मार्च 2026 रविवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण तुरंत प्रभाव से शुरू कर दिए गए हैं। पंजीकरण के लिए फिलहाल संस्था की वेबसाइट और वाट्सअप पर आवेदन लिए जा रहे हैं। वेबसाइट-www.swastikfoundation.org.in से फार्म लेकर भरा जा सकता है। फार्म भरकर वाट्सअप नंबर 9711700550 पर भेजें। संरक्षक बनवारी लाल सैनी ने बताया कि फाउंडेशन हर साल गरीब बेटियों का विवाह समारोह आयो...