चम्पावत, दिसम्बर 1 -- चम्पावत, संवाददाता। डीएम मनीष कुमार राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सोमवार रात डीएम मनीष कुमार ने स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रेनेज प्रणाली को व्यवस्थित करने, मार्ग को समतल करने एवं साइड ड्रेनेज कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की किसी भी स्थिति से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए अभियंताओं को सतर्क रहकर गुणवत्ता युक्त कार्य करना होगा। उन्होंने सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य को तेज गति और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी को रोकने के लिए संसाधन व जनशक्ति बढ़ाई जाए। जिससे कार्य की गति और बेहतर हो सके। निरीक्षण के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.