रामपुर, जनवरी 10 -- स्वार में बाइपास को मंजूरी मिल गई है। बाइपास बन जाने के बाद लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। स्वार में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को हलकान होना पड़ रहा था। स्वार-टांडा विधायक शफीक अंसारी की मांग पर शासन ने बाइपास को मंजूरी दे दी है। कुल 8.500 किमी लंबे इस बाइपास का निर्माण 8173.05 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसके लिए पहली किस्त में 2860.56 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि स्वार में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा था। यहां आसपास स्टोन क्रशर हैं, जिनकी वजह से बेलास्ट एवं ग्रिड आदि डस्ट का खनन डंपरों के द्वारा किया जा रहा है। ये डंपर स्वार कस्बे में से होकर गुजर रहे थे। बाइपास न होने से नगर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसको लेकर स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.